Latest Update

सुबोध चौधरी एक बार फिर भाजपा में शामिल-विधायक और जिलाध्यक्ष बोले मिलेगी संगठन को मजबूती…

रुड़की। पूर्व पार्षद पति एवं ओबीसी समाज के प्रमुख नेता सुबोध चौधरी ने विधायक प्रदीप बत्रा के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा का दामन थाम लिया। साथ देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। रुड़की के सैनिक कॉलोनी निवासी सुबोध चौधरी लंबे समय से भाजपा में जुड़े हुए हैं और विधायक प्रदीप बत्रा के करीबियों में गिने जाते हैं हाल ही में हुए निकाय चुनाव में उन्होंने वार्ड संख्या 15 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे। इस दौरान भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया। पार्टी से निष्कासन के बाद वह किसी और दल में नहीं गए अब एक बार फिर से विधायक प्रदीप बत्रा,जिलाध्यक्ष मधु सिंह एवं अन्य भाजपा नेताओं के साथ वह भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी में वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुबोध चौधरी का कहना है कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही थे और हमेशा पार्टी के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे मजबूती से निभाएंगे। वहीं विधायक प्रदीप बत्रा और जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने पार्टी में उनकी वापसी को महत्वपूर्ण बताया। उनके साथ कुछ अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। सुबोध चौधरी के साथ अजय महलोत्रा, देवेंद्र नाथ सेठ, भरत सिंह, महेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, सुमित खटाना, गौरव चौधरी,मुकुल चौधरी, देवेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, आजाद सिंह, सतेंद्र प्रधान, रवींद्र कुमार, सौरभ सम्राट, रवींद्र भाटी,मुकुल त्यागी, दीपक कुमार, कुरेनाज्य, अभिषेक,अरुण, अक्षय महलोत्रा, सिद्धार्थ त्यागी भी भाजपा में शामिल हुए।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS