Latest Update

छात्राओं ने घर-घर जाकर डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक किया

खानपुर। ग्रामीणजनों को तकनीक और डिजिटल माध्यमों जैसे इंटरनेट, कम्प्यूटर, स्मार्ट फोन आदि का प्रभावी ढंग से उपयोग करने संबंधित जानकारियां सुरक्षित रूप से साझा करने की क्षमता विकसित करने के उद्धेश्य से नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम हस्तमौली में चलाये जा रहे शिविर के छठें दिन स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी मीनू यादव के निर्देशन में टोलीवार डिजिटल साक्षरता प्रत्येक घर पहुँचाने का कार्य किया। ग्रामीणों मुख्तार सिंह, गुरप्रीत कौर, पलविन्द्र कौर, मनदीप कौर, कवॅल कौर, उपासना, अश्मीता, प्रीत, कौर कशमीर सिंह, गगनदीप, गुरलाल सिंह, नरेन्द्र कौर, हरजीन्द्र कौर, सुब्बा सिंह, जोग सिंह, गुरजन्ट, ऑचल, सोनिया, अमिता, बिजेन्द्र, ऋतु, भगत सिंह, सिद्वान्त, ओम कुमार, हुशन आदि ने स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक तरीके से लेन-देन करने संबंधित हमारी जिज्ञासाओं का समाधान छात्राओं द्वारा किया गया हैं। कैम्प कमाण्डर राधिका, टोली नायिकाओं खुशी, दीपांशी, नौरती, अवनी, अंशिका भारद्वाज, मुस्कान, व कामनी, के नेतृत्व में ग्राम हस्तमौली के आसपास के क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता रैली निकाली गई तथा डिजिटल जागरूकता जानकारियाँ उपलब्ध कराई गयी। अमृता, वंशिका, सारिका, प्रिया, वर्षा, पूजा, व प्राची द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। दैनिक गतिविधियों का कुशल सम्पादन भागीरथी हाऊस की शिवानी, नेहा, काजल, प्रियम, मुस्कान, नीशू, कंचन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमित कुमार, विशाल भाटी, अशोक कुमार, बृजपाल, सुन्दर, ओमपाल सिंह, नैना, राजेश, प्रिति, अंशु, विशाखा, खुशप्रीत, वंशिका, स्वाति, पिंकू, भैय्यन सिंह, देव सिंह, मांगेराम, रूपेन्द्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News