Latest Update

*महिलाओं एवं पहाड़ की बेटी के अपमान के विरोध में भाजपा रुड़की ने कांग्रेस का पुतला दहन किया*

रुड़की। कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार महिलाओं के सम्बन्ध मे अपमानजनक बयान दिए जाने, पहाड़ की बेटी की दुखद मृत्यु पर राजनीति किए जाने तथा पहाड़ की बेटी के सम्मान को ठेस पहुंचाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी रुड़की द्वारा आज दिनांक 4 जनवरी 2026 को चंद्रशेखर चौक पर कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में कांग्रेस की महिला विरोधी और संवेदनहीन राजनीति को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं और विशेष रूप से उत्तराखंड की बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड की जनता को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है भाजपा सरकार द्वारा न्याय उचित कदम उठाते हुए प्रत्येक महिला को इंसाफ दिलाने का कार्य किया जाता है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेतागण पहाड़ की बेटी की मृत्यु जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर भी ओछी राजनीति करने से नहीं चूक रहे हैं। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। 

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलकमल ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पहाड़ की बेटी उत्तराखंड का गौरव होती है और उसकी मृत्यु पर राजनीति करना न केवल अमानवीय है बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा और सोच दोनों ही महिलाओं के प्रति असंवेदनशील हैं। महिला मोर्चा इस प्रकार के कृत्यों का पुरजोर विरोध करता है और कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग करता है।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और “कांग्रेस मुर्दाबाद” के नारे लगाए। सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस की महिला विरोधी राजनीति को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सागर गोयल ,अक्षय प्रताप सिंह,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गॉड, किसान मोर्चे के प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा,जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, सोनू धीमान, संजीव तोमर, प्रिया प्रवेश,जिला मंत्री सतीश सैनी, नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, आलोक गौतम, अनुज त्यागी,कार्यालय सह प्रभारी अंकित गौतम , मोर्चे के अध्यक्षों में विभोर सेठी,राहुल मुल्तानी, आदित्य रोड, सुदेश चौधरी, नीटू सिंह,दिनेश कौशिक, अरुण लोहान, विवेक चौधरी,एडवोकेट नवीन जैन, वेद टेक वल्लभ, ममता चहल ,आशा दशामाना, दमयंती नेगी, मीनाक्षी तोमर, संगीता सैनी, सोनिया सैनी, पूजा चड्ढा, नीरू कालरा,वीरमति यादव, चंद्रप्रकाश बाटा,सुधीर चौधरी, अफजल अली ,युसूफ मलिक, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में “कांग्रेस मुर्दाबाद” के नारे लगाए और कांग्रेस से महिला विरोधी बयानबाजी बंद करने की मांग की। जिन्होंने कांग्रेस की निंदनीय राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा रुड़की ने स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस भविष्य में भी महिलाओं और पहाड़ की बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करती रही, तो पार्टी और बड़ा आंदोलन करेगी

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News