
रुड़की। लोकतांत्रिक जन मोर्चा ने भारत की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

रुड़की के वार्ड नंबर 1 गांव मलकपुर माजरा स्थित अंबेडकर भवन में पूर्व राज्य मंत्री राव शेर मौहम्मद की अध्यक्षता व कांग्रेस नेता श्रवण गोस्वामी के संचालक में आयोजित कार्यक्रम में माता सावित्रीबाई फुले, महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्रों व डॉ भीमराव अंबेडकर व संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमाओं के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने 19 वीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों, छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। महाराष्ट्र में जन्मी माता सावित्रीबाई फूल ने अपने पति 19वीं सदी के महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले से पढ़कर सामाजिक चेतना फैलाई तथा महिला शिक्षा का पहला स्कूल खोला। उनके मिशन को डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना करके आगे बढ़ाया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता सेठपाल परमार, सफाई कर्मचारी नेता सनाती बिरला, कांग्रेस नेता आशीष सैनी, युवा नेता अमित तलवार,राजपाल माजरा ने माता सावित्रीबाई फुले का स्मरण करते हुए कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम आज संविधान, लोकतंत्र की रक्षा तथा देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण रख सकते हैं। कार्यक्रम के संयोजक सुभाष सैनी ने सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर व माल्यार्पण करके उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में रामकुमार सैनी चेयरमैन,अंशुल सैनी एडवोकेट,डा रणवीर नागर, अनुभव गुप्ता, सचिन चौहान एडवोकेट,संजीव राणा, भूपेंद्र दीवान, राहुल सैनी, हरीश परमार, जाकिर हुसैन, आर्यवीर सैनी, राजेन्द्र सैनी मुखिया, मुकेश सैनी,प्रमोद, मकसूद, सुशील कश्यप, रईस अहमद, प्रवीण सैनी, शेखर सैनी, राकेश सैनी, राजकुमार माजरा, लालचंद माजरा, हरीश, अमित सैनी,अजीत,महेंद्र,अशोक, मोहित,पिंटू सहित सैकड़ों जिम्मेदार लोगों ने भाग लिया।



























