Latest Update

भव्य सुंदरकांड पाठ तथा भजन संध्या में झूमे भक्तगण,भक्ति-भाव से प्रभु का गुणगान कर की गई विश्व कल्याण की कामना

रुड़की।प्रयास फाउंडेशन द्वारा पश्चिमी शिवपुरम में सुंदरकांड पाठ तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त जनों ने भाग लिया।विश्व कल्याण तथा भक्तिभाव से प्रभु का गुणगान किया।प्रयास फाउंडेशन के संरक्षक राजवीर त्यागी एडवोकेट तथा नवीन त्यागी ने कहा कि यह संस्था निरंतर जन सेवा के कार्यों के साथ ही आध्यात्मिक कार्यों को भी आगे बढ़ा रही है।उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का भी अवसर मिलता है।अध्यक्ष विकास त्यागी ने सभी के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि हमें नए कार्य तथा शुभ कार्य की शुरुआत ईश्वर के स्मरण एवं जन कल्याण की कामना के साथ करनी चाहिए।अतिथि के रूप में पहुंचे आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज तथा पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि संस्था हमेशा ही नर सेवा नारायण सेवा के रूप में सराहनीय कार्य कर रही है।इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष विक्रांत पुंडीर,विनय कुमार सैनी,हर्षवर्धन शर्मा,नीरज चौधरी,प्रेम रावत,अनिल त्यागी,नवीन त्यागी,समय सिंह सैनी,एडवोकेट नरोत्तम त्यागी,अभिषेक त्यागी,विजय सिंह,अश्वनी सैनी, मास्टर प्रदीप त्यागी, अंकित त्यागी,संदीप,उदयवीर पाल,मुल्किराज सैनी,दीपक भारती,लोकेश कुमार,आयुष्मान,कुलदीप त्यागी,योगेश त्यागी,विजय परमार,बबलू चौधरी,सुनीता त्यागी, अंजलि त्यागी,नेहा त्यागी,कविता त्यागी,पारुल,अनुराधा त्यागी,मंजू राणा आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News