Latest Update

रुड़की।हरिद्वार जनपद के “मोदी” कहे जाने वाले अवनीश त्यागी अब इस दुनिया में नहीं रहे।उन्होंने नोएडा के एक अस्पताल में गत दिवस अंतिम सांस ली।

रुड़की।हरिद्वार जनपद के “मोदी” कहे जाने वाले अवनीश त्यागी अब इस दुनिया में नहीं रहे।उन्होंने नोएडा के एक अस्पताल में गत दिवस अंतिम सांस ली।स्व०अवनीश त्यागी शुरू से ही भाजपा के समर्थक रहे और नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उन्होंने भी ऐसी ही दाढ़ी रख ली थी तथा वे भाजपा के हर बड़े-छोटे कार्यक्रमों और सभाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।उन्हें रुड़की व हरिद्वार में मोदी के नाम से पुकारा जाता था।शालीन,सभ्य और मधुर व्यवहार के धनी अविनाश त्यागी के निधन से नगर के सभी लोगों में शोक की लहर है।स्वर्गीय त्यागी जब भी किसी सभा में जाते लोग उनके साथ फोटो खिंचवाते और सेल्फी लेते थे।उनके कॉलेज सहपाठी तथा अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने त्यागी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर वर्ग और समुदाय में अपनी व्यवहार कुशलता के कारण लोकप्रिय थे।उनके जीवन में नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व समा गया था,जिस कारण उनको लोग मोदी का रूप मानते थे।रुड़की के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह,राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,श्यामवीर सैनी व देशराज कर्नवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,मेयर अनीता देवी अग्रवाल,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोरा,डॉक्टर सौरभ गुप्ता,भाजपा ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता चौधरी धीर सिंह,इंजीनियर चैरब जैन,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,पार्षद संजीव राय टोनी,पार्षद शिवम अग्रवाल,चंद्रप्रकाश बाटा,भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी,कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,पंकज नंदा,पूर्व नगर अध्यक्ष नरेश शर्मा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विभोर सेठी,अनीस अहमद,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी,महिला जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा,सुनील साहनी,इमरान देशभक्त,बीएल अग्रवाल आदि प्रमुख हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News