Latest Update

किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार के जन्मदिन पर बधाई दे की दीर्घायु की कामना

रुड़की।उत्तराखंड किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार का जन्मदिन रुड़की प्रेस क्लब समिति रजि०के निवर्तमान अध्यक्ष बबलू सैनी व अन्य पत्रकारों द्वारा मनाया गया।केक काटकर तथा बुका भेंटकर उनका सम्मान करते हुए बबलू सैनी ने उनके दीर्घायु के कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन हमेशा किसानों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहता है।उन्होंने कहा कि बेहद कुशल व्यवहार एवं सादगी के प्रतीक चौधरी सुभाष नंबरदार हमेशा ही किसानों की हित की लड़ाई लड़ते रहे हैं और जरूरतमंद तथा…

असहाय लोगों की मदद के लिए भी वे सदैव तत्पर रहते हैं। कहा कि पत्रकारों के प्रति भी उनका नजरिया सदैव सहयोगात्मक रहा है।इस अवसर पर पत्रकार अरुण कुमार,आयुष गुप्ता, राजीव गुप्ता,आसिफ खान व इमरान देशभक्त आदि ने भी चौधरी सुभाष नंबरदार के दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News