Latest Update

जिला किसान कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया

रुड़की। जिला किसान कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता एकजुट हैं। साथ ही, हम उत्तराखंड में घटित अंकिता हत्याकांड के संदर्भ में भी अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। भाजपा द्वारा पत्रकारों को जारी नोटिसों के विरुद्ध हम पत्रकारों के साथ खड़े हैं और सच्चाई के सामने भाजपा की जवाबदेही की मांग करते हैं। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष किसान कांग्रेस कमेटी रूड़की ग्रामीण चौ सेठपाल परमार , प्रदेश महामंत्री कांग्रेस सचिन गुप्ता,प्रदेश प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन , पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान , पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति , ज़िलाध्यक्ष इटंक कांग्रेस उदय पुंडीर, वरिष्ठ पत्रकार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी कांग्रेस आशीष सैनी , किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी , वरिष्ठ कांग्रेस नेता आदेश सैनी, महानगर अध्यक्ष सेवादल डा रणवीर नागर ,जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस डा इरशाद , इंजीनियर फूल कुमार , प्रदेश सचिव कांग्रेस सुधीर शांडिल्य ,जिला महामंत्री किसान कांग्रेस नफीस मलिक, जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस देवेश शर्मा , महानगर उपाध्यक्ष मदन भड़ाना , वरिष्ठ कांग्रेस नेता मक़सूद ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता रजीत सरदार , वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News