Latest Update

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रूड़की। आज महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का जयंती समारोह जनपदीय ब्राह्मण सभा, शाखा रुड़की के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पदक सम्मानित एवं पूर्व कुलपति गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर डॉ हरि गोपाल शास्त्री ने की। कार्यक्रम के अतिथि मदन कौशिक विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, डॉक्टर संजय पालीवाल पूर्व राज्य मंत्री, सौरभ भूषण शर्मा प्रदेश संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ, भाजपा, डॉक्टर आनंद भारद्वाज प्रांत अध्यक्ष संस्कृत भारती, आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, गौरव कौशिक, दिनेश कौशिक, जलज गौड, देवेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा एवं डॉक्टर अजय कौशिक रहे।
कार्यक्रम में डॉक्टर आनंद भारद्वाज ने महामना जी के जीवन पर प्रकाश डाला। विधायक मदन कौशिक ने ब्राह्मण समाज का आह्वान किया कि उन्हें पूरे समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। डॉ संजय पालीवाल ने बताया कि किस प्रकार महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसा संस्थान स्थापित किया। सौरव भूषण शर्मा ने ब्राह्मणों के एकत्र होकर समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, दिनेश कौशिक, मनोज शर्मा, जलज गौड, गौरव कौशिक एवं देवेंद्र शर्मा ने समाज का आह्वान किया पूरे समाज को रहा दिखाने का कार्य ब्राह्मण समाज को करना पड़ेगा।
अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महामंत्री सचिन पंडित, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, युवा अध्यक्ष आदित्य शर्मा, युवा महामंत्री रोहित शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रद्धा हिंदू, महिला महामंत्री मधु शर्मा, दीपक शुक्ला, ललित शर्मा, सौरभ कौशिक, प्रवीण शर्मा, मनीष कौशिक, दीपक शर्मा बालाजी, ईश्वर चंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, राजेश कपिल, कीर्ति शर्मा आदि ने अपना सहयोग दिया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news