Latest Update

पुलिस उपाधीक्षक यातायात संजय चौहान ने किया यातायात पुलिस लाइन का अर्धवार्षिक निरीक्षण

हरिद्वार।आज पुलिस उपाधीक्षक यातायात हरिद्वार संजय चौहान द्वारा यातायात पुलिस लाइन, कमल दास कुटिया, जनपद हरिद्वार का अर्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा गार्द का निरीक्षण कर तत्पश्चात स्टोर/कार्यालय/ भोजनालय/ आदि का भौतिक निरीक्षण किया गया। तदोपरांत यातायात के समस्त अभिलेखों एवं सीज वाहनों का निरीक्षण वा मिलान किया गया।सलामी गार्ड /स्टोर / मेस के रख रखाव की पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। निरीक्षण के उपरांत यातायात के अधि0/कर्म0गण का सम्मेलन लिया गया व समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। यातायात व्यवस्था वीआईपी ड्यूटी आदि मे अधिकारी/कर्म0गण द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत की प्रशंसा की गई एवं भविष्य में भी शालीनता, मेहनत से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News