
चौधरी मौo मुबशशीर एडवोकेट व वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा की रूड़की शहर में एक ईदगाह के बराबर मे बडा कब्रिस्तान जो नगर निगम क्षेत्र रूड़की शहर का मुख्य बड़ा कब्रिस्तान है। यहा आय दिन रात्री के वक़्त भी लोग जनाजो को सुपुद्र-ए-खाक करने के लिये अपने आबा-ओ-अजदाद के जनाजो को अक्सर लेकर आते है। और यहा लावारिस जनाजो को भी अक्सर सुपुद्र-ए-खाक के लिये लाया जाता है वहा रोशनी बहुत कम रहती है। क्युकि लाईटो की संख्या भी वहा बहुत कम है। जिस कारण रोशनी बहुत कम रहती है। और इसलिए कम रोशनी के कारण सुपुद्र-ए-खाक के वक़्त अंधेरे में समस्याओ का सामना करना पड़ता है। जिस कारण कुछ लोग अक्सर गिर कर चोटिले भी हो जाते है। इसलिए प्रार्थी का आग्रह है कि रुड़की शहर के मुख्य ईदगाह वाले कब्रिस्तान में चार हाई मार्क्स लाईटे जन हित मे लगाने कि अति आवश्यकता है। जो न्याय हित में अति आवश्यकता है। इसलिए इस जनसमस्या को जल्द से जल्द संज्ञान मे लेकर जनहित मे चार हाई मार्क्स लाईटे लगाने के कार्य का आदेश संबधित विभाग/टीम को निर्देशित करने की कृपा करे। सभी क्षेत्रवासी आपके सदा आभारी रहेंगे।




