Latest Update

भगवान की प्रतिमा को धार्मिक संस्कारों से प्रतिष्ठित करने पर होती है अतिशय उत्पन्न,मुनीश्री प्रणय सागर जी महाराज

रूड़की।श्रीमज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के दूसरे दिन गर्म कल्याणक महोत्सव आयोजित हुआ।इस दौरान विख्यात जैन संत अर्हंयोग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज ने प्रतिष्ठा विधान को पाषाण से परमात्मा बनाने वाला पावन अनुष्ठान बताया।पंचकल्याणक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए जैन मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज ने कहा कि लाखों मंत्रों के माध्यम से भगवान की मूर्ति में मूर्तिमान के गुणों को आरोहण किया जाता है।मार्गदर्शन देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान की प्रतिमा को जब विभिन्न धार्मिक संस्कारों से प्रतिष्ठित किया जाता है तो उसमें अतिशय उत्पन्न हो जाता है और वह प्रतिमा हमारे लिए पूज्यनीय बन जाती है।जैन समाज रूड़की के तत्वावधान में शुरू हुई

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 4 दिसम्बर को मौहल्ला कानून गोयान स्थित जैन मंदिर में भगवान चंद्रप्रभ तीर्थंकर आदि की मूर्तियां विराजमान एवं मंदिर शिखर पर कलशारोहण के साथ संपन्न होगी। जैन धार्मिक विधि विधान पूर्वक चल रहे पंचकल्याणक में हरिद्वार,दिल्ली,रुड़की,मंगलौर,ज्वालापुर व बीएचईएल सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल डीएवी इंटर कालेज प्रांगण पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।जैन समाज द्वारा बनाए गए पांडाल में प्रातः से रात्रि तक विभिन्न धार्मिक संस्कार और सारगर्भित अनुष्ठानों का आयोजन जैन मुनि के पावन सानिध्य में अनवरत जारी है।रविवार को गर्म कल्याणक के अनंतर सोमवार को जन्म कल्याणक महोत्सव आयोजित होगा।पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के धार्मिक आयोजन के लिए बनाए गए अयोध्या पांडाल में रविवार को मंगलाष्टक,कलशाभिषेक,नित्य नियम और नैमितिक जिनेंद्रार्चना, पुस्तक विमोचन,मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज का प्रवचन, आरती,शास्त्रसभा,महाराजा नाभिराय का दरबार,माता मरूदेवी का जागरण,छप्पन कुमिरियों द्वारा माता से भेंट,स्वप्न फल, तत्वचर्चा आदि विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।प्रथम आरती का पुष्पेंद्र कुमार जैन एवं मुख्यातिथ्य का सौभाग्य पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र जैन को सपत्नीक मिला।इस दौरान जैन धर्म सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन,सौधर्म इंद्र अनिल कुमार जैन, मंत्री अवनीश कुमार जैन,कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र जैन,सुधीर कुमार जैन,मनोज कुमार जैन,प्रतिष्ठाचार्य शुभम जैन,जैन संतगण,अरिंजय जैन,अंकुर जैन,सुंगध जैन,उदय जैन,मुकेश कुमार जैन,शुभांगी जैन,पीके जैन, विनोद,विरेंद्र कुमार जैन,निश्चय जैन,अनंत जैन,वरूण जैन,निधि,सविता जैन,साधना जैन, अनीता जैन,वीणा जैन,मधु जैन,सतीश कुमार जैन सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News