
हरिद्वार। आज अपने 35 वर्ष लंबे सेवाकाल पूर्ण करने पर सेवानिवृत होने वाले सदस्य को सहायक पुलिस अधीक्षक ज्वालापुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सदर सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई। घना लाल 22.10.1990 को पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुये, इनके द्वारा वरिष्ठता के आधार पर 21.10.2021 को हे0कानि0 एंव 25.02.2023 को अपर उ०नि० ना०पु० के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। घना लाल को सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय- समय पर पुरस्कृत किया गया है। साथ ही वे टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल एवं देहरादून जैसे ज़िलों में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। हरिद्वार पुलिस उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।




























