Latest Update

उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य 405 रुपए तय होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह सहित भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किया आभार व्यक्त

रुड़की।भाजपा की हुई महत्वपूर्ण बैठक में सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य उत्तराखंड में वर्ष 2025–26 के लिए 405 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने के निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह एवं राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा तथा कृषि मंत्री गणेश जोशी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार जताया।कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों और किसानों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण का यह परिणाम है कि राज्य सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ाकर किसानों की आय में सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।इस निर्णय से न केवल प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी,बल्कि आने वाले समय में उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस वृद्धि से किसानों के जीवन स्तर में सुधार,कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार किसान हित में फैसले ले रही है। गन्ना मूल्य वृद्धि से प्रदेश के लाखों किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का सदैव यही प्रयास रहा है कि खेती को लाभकारी बनाया जाए,जिससे किसान सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ सके।उन्होंने कहा कि किसानों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सरकार ने जनहित में बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है।राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं,इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन योजना,फसल बीमा योजना,सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और कृषि यांत्रिकीकरण जैसी कई योजनाएं शामिल हैं,जो किसानों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।बैठक के अंत में जिला महामंत्री सागर गोयल,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा,जिला उपाध्यक्ष सौरव गुप्ता,प्रिया प्रवेश,कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,अंकित गौतम, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,अवनीश शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी,संजय सैनी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News