Latest Update

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की के आदेश पर अवैध खनन रोकथाम अभियान चलाया गया

रुड़की। अवैध खनन गतिविधियों पर कठोर नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशानुसार 24–25 नवंबर की रात्रि में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम बुक्कनपुर से अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर चौकी लंढौरा में सुपुर्द किया गया। गढ़ नगला इमरती से पकड़ी गई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को

तहसीलदार आवास पर जमा कराया गया। ग्राम रामपुर से पकड़ी गई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली गंगनहर में सुपुर्द किया गया। अभियान में सुभाष जैमिनी, राजस्व निरीक्षक,जोगेंद्र,सलीम अहमद पीआरडी शामिल रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी प्रभावी ढंग से जारी रहेगी तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News