Latest Update

हरियाणा देश में किसानों को गन्ने की फसल का सबसे अधिक दाम देने वाला राज्य बन गया है।

हरियाणा देश में किसानों को गन्ने की फसल का सबसे अधिक दाम देने वाला राज्य बन गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने गन्ने की फसल के दामों में 15 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी कर देश में गन्ने का दाम देने में सबसे अग्रणी बन गया है। यह जानकारी सैनी समाज के प्रधान संदीप सैनी ने कहे। संदीप सैनी ने मुख्यमंत्री के ओएसडी महिंद्र सिंह सैनी से मिले उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गन्ने की फसल के दाम 415 रूपये प्रति क्विंटल दिया है। जिससे किसानों को देश में सबसे अधिक दाम गन्ने की फसल के प्रदेश में मिल रहे है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से गन्ने की फसल के दाम बढ़ाकर 415 रूपये प्रति क्विंटल किए है। भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के उन्नत किसानों को सम्मानित किया जा रहा है। जो पहले कभी नहीं होता था। पंजाब ने पिछले वर्ष गन्ने की फसल का दाम बढ़ाकर 401 रूपये किया था। लेकिन अब भाजपा सरकार ने प्रदेश में अगेती किस्म का गन्ना 415 रूपये प्रति क्विंटल व पछेती किस्म का गन्ना 408 रूपये प्रति क्विंटल किया है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वृद्धावस्था पेंशन 3 हजार से बढ़ाकर 3200 रूपये प्रति क्विंटल की है। जिससे वृद्धो को भी सम्मान दिया गया है। हरियाणा में लाड़ो स्कीम योजना के तहत सभी जरूरतमंद महिलाओं को ₹2100 रुपए देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया है

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News