Latest Update

यूनिटी मार्च में छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों की भी उत्साह पूर्ण भागीदारी रही

रुड़की। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर नगर में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। मार्च में कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
जिला प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित यूनिटी मार्च का उद्घाटन राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी,विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर अनीता अग्रवाल ने हरि झंडी दिखाकर किया। राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल ने अखंड भारत बनाने के लिए जो कार्य किए उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती। कहा आज देश एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है इसकी नींव रखने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल ही थे। उन्होंने आहवान किया कि राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी दें। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को 150 वर्ष पूरे हुए हैं यह गीत हममें राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करता है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया यूनिटी मार्च हमें एकता का संदेश देता है जिसमे शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि इस मार्च में नगर के सात स्कूलों के सैकडो छात्र छात्राओं ने भाग लिया है।कार्यक्रम का संचालन संयोजक चौधरी भीम सिंह ने किया। मार्च नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर अनाज मंडी, मेन बाजार, बीटी गंज,नगर निगम सिविल लाइंस होते हुए नेहरू स्टेडियम में ही संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेयर अनीता अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप,जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,पूर्व प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा चौधरी धीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,अवनीश शर्मा, दिनेश कौशिक,आदेश सैनी, ब्रजमोहन सैनी,सावित्री मंगला,सौरभ सिंघल आदि मौजूद रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS