Latest Update

छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें वितरित की गई

रुड़की। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के रुड़की क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में आज मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज रुड़की एवं राजकीय महाविद्यालय मंगलौर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 500 से अधिक निशुल्क पुस्तकें छात्र छात्राओं में वितरित की गई।कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक प्रो. गौतमबीर,सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी, राजकीय महाविद्यालय मंगलौर अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अनुराग, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तीर्थ प्रकाश, डॉ. राम भरोसे डॉ. दीपा शर्मा, फैजान मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज रुड़की से महानिदेशक डाॅ.योगेश सिंघल, निदेशक अक्षय सिंघल, मंसूर अहमद, डॉ. मोहित कुमार डॉ. जयकुंवार, दीपा शर्मा आदि सैकड़ों छात्र छात्राएं। उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News