Latest Update

*बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा रूड़की में हर्षोल्लास* *भाजपा जिला कार्यालय रूड़की में मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई*

आज भाजपा जिला कार्यालय रूड़की में बिहार प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को प्रचंड बहुमत प्राप्त होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खुशी के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई दी। पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं गर्व का वातावरण देखने को मिला। यह विजय राष्ट्रहित, विकास और सुशासन कीप विचारधारा की पुनः पुष्टि करती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी राज्यसभा सांसद आदरणीय कल्पना सैनी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और विकास के प्रति समर्पण पर विश्वास जताया है। यह विजय साबित करती है कि जनता केवल सकारात्मक राजनीतिप और विकास कार्यों को ही स्वीकार करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता के परिश्रम का परिणाम है जिसने संगठन के सिद्धांतों और लक्ष्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह जी ने भी इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिहार चुनाव में NDA की जीत देश की राजनीति में एक नया संदेश देती है कि जनता स्थिरता, सुरक्षा और विकास की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि यह विजय संगठन की एकजुटता, प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा संगठन निरंतर जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ता रहेगा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, भीम सिंह,जिला मंत्री सतीश सैनी, प्रतिभा चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, अवनीश शर्मा, प्रदीप पाल, अंकित शर्मा, अफजाल कल विभोर सेठी, एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में, भाजपा जिला संगठन ने बिहार प्रदेशल के मतदाताओं का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और पारदर्शी राजनीति की ऐतिहासिक विजय है। कार्यकर्ताओं ने यहl संकल्प भी लिया कि वे जनता के विश्वास को निरंतर मजबूत करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS