
रुड़की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राजेंद्र चौधरी एडवोकेट का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि एक बार फिर से पार्टी ने जो विश्वास जताया है वह उसके लिए आभारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जाएगा तथा पार्टी पूरी टीम को साथ लेकर रुडकी में कांग्रेस का विधायक बनेगा यह प्राथमिकता है।रुड़की महानगर में कांग्रेस ने एक बार फिर से राजेंद्र चौधरी एडवोकेट को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उन्होंने बुधवार को शिवमन्दिर में पूजा अर्चना की उसके बाद महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद और भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हे मालाएं पहनाकर स्वागत किया। चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जायेगा और संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 चुनाव में जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस अवसर पर हाजी नौशाद,मीर हसन,राजकुमार सैनी, संजय तोमर, आशीष चौधरी,तुषार अरोड़ा,हेमेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर हाजी राव शेर मोहम्मद , शमशाद चेयरमैन, मुंफैद अली ,श्रीमती वीणा आनंद,विकास त्यागी,विजय पाल बढ़ाना, अजय चौधरी, संजय उर्फ गुड्डू पार्षद, फजलु रहमान पार्षद, डॉ. जे के शर्मा, राजा चौधरी,नवीन जैन, मिंटू कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद,नीरज सैनी,उमेद गाज़ी,विशाल सहगल,नंदलाल यादव,सुधीर चौधरी,मोहित त्यागी,वैभव डबराल, डा.परवेज़ आलम, आशीष चौधरी एनएसयूआई,हिमांशु चौधरी, विमल कुमार,विजय पाल सिंह,सरदार प्रदीप सिंह महाराज,पंकज सोनकर,ओमवीर सिंह मालिक आदि लोग उपस्थित रहे





















