Latest Update

भाजपा का प्रत्येक युवा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रुड़की में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवा शक्ति संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक युवा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित है और संगठन की जड़ें मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युवा भारत” के सपने को साकार करने में भाजपा युवा मोर्चा की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग आज देश के भविष्य की दिशा तय कर रहा है, और भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है जो युवाओं को नेतृत्व, अवसर और सम्मान देता है। विपुल मंडोली ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया, जनसंपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से पार्टी की नीतियों को हर वर्ग तक पहुँचाएँ और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएँ। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि युवा मोर्चा सदैव संगठन के अग्रिम पंक्ति में कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि चाहे चुनावी अभियान हो या समाज सेवा का कार्य—भाजपा का युवा कार्यकर्ता सदैव तत्पर और समर्पित रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने के लिए निरंतर कार्यक्रम, कार्यशालाएं और संवाद आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मोहित राष्ट्रवादी, युवा प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी शर्मा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री नीटू सिंह , गोविंद पाल, कमल सैनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक गौरव कौशिक ने किया तथा अंत में आभार ज्ञापन भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News