Latest Update

देश को आत्मनिर्भर तथा विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने उठाया अहम कदम,रुड़की विधानसभा सम्मेलन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम

रुड़की।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा ने देश को विकसित राष्ट्र और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अहम कदम उठाए हैं।देश जहां सैन्य शक्ति के रूप में शक्तिशाली हुआ,वहीं आर्थिक स्थिति में भी देश की लगातार मजबूत हो रही है।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।उन्होंने कहा कि आज विदेशी शक्तियां देश को तोड़ने का सपना देख रही है,किंतु भारत आज मजबूत होकर विदेशी शक्तियों को मुंह तोड़ जवाब दे रहा है।रुड़की विधानसभा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य दलों ने देश को लूटने और कमजोर करने का कार्य किया है।आज देश किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उन्हें राहत देने का कार्य किया है।इससे पूर्व विधानसभा सम्मेलन में पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह व सागर गोयल एवं नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने उनको शाल व बूके भेंट कर सम्मान किया।वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,डॉक्टर सौरभ गुप्ता,पूर्व राज्य मंत्री अमीलाल बाल्मीकि,भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी,वरिष्ठ नेता मुनीष सैनी,आदेश सैनी,अंकुश राज सिंह,डॉक्टर टेक बल्लभ,प्रतिभा चौहान,महेंद्र काला,डॉक्टर आशुतोष सिंह, रोमा सैनी,अनीस अहमद,रामगोपाल शर्मा शाहिद बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News