Latest Update

जीवन के सुख-दुःख में स्थिर रहने में मदद करता है आध्यात्मिक ज्ञान

रुड़की। आईआईटी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सभागार में चिन्मय मिशन रुड़की द्वारा आयोजित दो दिवसीय ज्ञान यज्ञ में चिन्मय मिशन की संत आचार्य विमलानंद चिन्मय मिशन केंद्र कोइम्बतूर द्वारा अपने प्रवचनों में उन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा है कि आध्यात्मिकज्ञान हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने में मदद करता है। उन्होंने मानव मूल्यों के पालन पर जोर दिया और कहा कि ये मूल्य हमें एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करते हैं। उन्होंने जीवन के उद्देश्य को समझने और उसे प्राप्त करने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि चिन्मय मिशन के संतों के प्रवचनों से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन के सही मार्ग के बारे में जानकारी मिलती है। दो दिवसीय ज्ञान यज्ञ के इस प्रवचन कार्यक्रम में समाजसेविका मनीषा बत्रा ने कहा है कि आध्यात्मिक ज्ञान व्यक्ति को भौतिकता से ऊपर उठने, आंतरिक मजबूती हासिल करने और जीवन के सुख-दुःख में स्थिर रहने में मदद करता है।

दिनेश पवार, के साथ ही चिन्मय मिशन रुड़की के अध्यक्ष सीए हेमंत अरोड़ा सहित अन्य लोगों द द्वारा इस ज्ञान यज्ञ में पहुंचकर संत स्वामिनी आचार्य विमलानंद का पुष्पगुच्छ देकर आशीर्वाद लिया व उनका स्वागत किया किया व उनके प्रवचनों को सुना।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News