
रुड़की, एवं नारसन ब्लॉक के चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा से उपस्थित खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आर्या वर्त चौधरी ने किया इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उन्होंने कहा खेलों के द्वारा हम समय प्रबंधन का निर्माण करने में सफल होते हैं खेलों के द्वारा युवाओं में आत्म बल का विकास होता है। जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने मंच साझा किया और उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता जो की अंडर 14 नैनीताल एवं 17 एवं 19 वर्ग रुद्रप्रयाग में आयोजित होगी में प्रतिभाग़ करेंगे।
इस प्रतियोगिता मे अंडर 14 बालिका वर्ग में गुरप्रीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अंडर 14 बालक वर्ग में अभिनव ने प्रथम स्थान, मयंक ने दूसरा स्थान
प्रतियोगिता , एवं ग्रीस में तीसरा स्थान प्राप्त किया । अंडर 17 बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम, शगुन में दूसरा स्थान एवं आस्था ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में दिव्यांश भारद्वाज ने प्रथम स्थान, प्रिंस ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान गौरव ने प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में बिंदिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अंडर-19 बालक वर्ग कृष्ण ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान खुशहाल त्यागी ने एवं तीसरा स्थान शिवम ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में राजीव चौधरी, संजीव राणा, आर एल बड़ौनी, मनीष काकरान, प्रदीप कुकरेती, संतराम, पवन राना, अरविंद चौधरी, सौरभ कुमार, कार्तिक जोशी, उमेश बंदोलिया, प्रशांत प्रशांत राठी, मांगेराम मौर्य, धनंजय मलिक, अखिल वर्मा, चरण सिंह,मानिक चौहान, संजीव कुमार, प्रीति सैनी, सुषमा पांडे एवं आलोक द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपना सहयोगदिया।
प्रतियोगिता के अंत में राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आर्यावर्त चौधरी ने खेल प्रतिभाओं, खेल प्रेमियों एवं सहयोगी और व्यक्त किया।




