Latest Update

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नि साक्षी धोनी व परिजनों ने किया हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान

हरिद्वार। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने परिवारजनों के साथ हर की पैड़ी पहुंचकर गंगा स्नान और पूजा अर्चना की मां गंगा का आशीर्वाद लिया। स्नान के उपरांत साक्षी धोनी और परिजनों ने दान आदि भी किया। शुक्रवार को क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नि साक्षी धोनी, मां और बहन और उनके बच्चे हरिद्वार पहुंचे और हरकी पैडी पर गंगा स्नान किया। हरकी पैड़ी पहुंचने पर श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उज्जवल पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री गंगा सभा कार्यालय मे सभी का स्वागत किया। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि भारतीय क्रिकेट के टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नि साक्षी धोनी व अन्य परिजन धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार आए थे। गंगा सभा की और से सभी का स्वागत किया गया। तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि परिवार ने गंगा स्नान किया और दान पुण्य भी किया।
धोनी परिवार की यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह अपनी टीम के साथ हरकी पैड़ी पर मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News