नारनौल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती को लेकर वीरवर को सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने गांव घेसपुर, धौलरा,सांगीपुर, रपड़ी,फतेहगढ़, खुर्दबान आदि गांवों का दौरा किया।

नारनौल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती को लेकर वीरवर को सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी ने गांव घेसपुर, धौलरा,सांगीपुर, रपड़ी,फतेहगढ़, खुर्दबान आदि गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर प्रधान संदीप सैनी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर गांवों का दौरा किया जा रहा है। विधानसभा रादौर से सैंकड़ों की संख्या में समाज के लोग भाग लेने नारनौल रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह सोमवार 16 नवंबर को नई अनाज मंडी नारनौल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया जायेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि सभी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए इस अवसर पर नितिन सैनी,सूरज सैनी,अंकुश सैनी,करमबीर ,जगन चौहान, प्रदीप सैनी,आदि उपस्थित थे 

रादौर – जानकारी देते प्रधान संदीप सैनी व अन्य।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news