रुड़की।भारतीय जनता पार्टी,जिला रुड़की के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया।उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन देशभर में अपने ढांचे को सुदृढ़ कर रही है और प्रत्येक जिले में आधुनिक तकनीक से युक्त कार्यालयों का निर्माण इसका प्रमाण है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यालय केवल भवन नहीं,बल्कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की एकजुटता का प्रतीक है।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन एवं पूजन के साथ हुआ,जिसमें प्रदेश और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देवी मां की आराधना की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,राज्यसभा सांसद डॉ०कल्पना सैनी,महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि,प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार, पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना,मेयर अनीता देवी अग्रवाल,जिला पंचायत
अध्यक्ष किरण चौधरी,राकेश गिरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में भाजपा आने वाले सभी चुनावों में प्रचंड विजय प्राप्त करेगी।उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत सिद्ध होगा और संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के हित में कार्य करने के लिए समर्पित है।उन्होंने संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को मिशन मोड में कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,देशराज कर्नवाल व श्यामवीर सैनी,विधानसभा प्रत्याशी कुंवरानी देवयानी,राजपाल सिंह मास्टर, सत्यपाल,मुनीष सैनी,जिला प्रभारी आदित्य चौहान,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,राजेश सैनी,चौधरी धीर सिंह,ललित मोहन अग्रवाल,अजीत सिंह,सुबोध राकेश,पवन सिंह तोमर,अनीस गौड,सुशील त्यागी, संजीव तोमर,भीम सिंह,डा०सौरभ गुप्ता,मधूप त्यागी,प्रवेश प्रिया, सतीश सैनी,तेजपाल मौर्य,नवनीत सिंह,सचिन झबरेड़ी,प्रतिभा चौहान,नितिन गोयल,जिला कोषाध्यक्ष,पंकज नंदा,जिला मीडिया प्रभारी,कदम सिंह कार्यालय प्रभारी,गीता मलिक,सह प्रभारी,आलोक गौतम,अनुज त्यागी,सुशील रावत,आईटी प्रभारी,गौरव कौशिक,सतविंदर प्रधान,धीरज पाल,अनुज सैनी,नवीन त्यागी,विवेक चौधरी,अरविंद गौतम,प्रवीण संधू,अनुराग त्यागी, विनय शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम पर संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह व सागर गोयल ने किया गया।