Latest Update

हाई टेंशन लाइन के नीचे एक वयस्क टस्कर का शव पड़ा मिला

बहादराबाद। बुधवार सुबह वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगनहर के किनारे हाई टेंशन लाइन के नीचे एक वयस्क टस्कर (नर हाथी) का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी के अनुसार, प्राथमिक जांच में हाथी की मौत का कारण करंट लगना प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के समीप से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के नीचे झुलसे घास और जलन के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। मृत हाथी की आयु लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने विभागीय मानकों के अनुरूप पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। हाथी की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। हरिद्वार वन प्रभाग में कुछ ही दिनों में चौथे हाथी की मौत हो गई है। बता दे कि लगातार हो रही हाथियों की मौत से सवाल उठ रहे हैं। खानपुर रेंज के बंदरजूड़ के पास 26 सितंबर को मृत हालत में हाथी मिला था। खानपुर रेंज में ही 30 सितंबर को बुग्गावाला रोशनाबाद मार्ग से तीन सौ मीटर अंदर खेत में मृतक हाथी मिला था। इसके बाद अब लालढांग में मृत अवस्था में हाथी मिला था।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News