रुड़की। करवा चौथ पर्व शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार और शिक्षा नगरी रुड़की में धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए दिन भर व्रत रखा तो शाम के समय चांद का दीदार होते ही अपने पिया का दीदार किया। शहर में शाम के समय बड़ा ही उत्साह देखने को मिला। जैसे ही चांद का दीदार हुआ तो सुहागिनों ने अपने-अपने पिया का दीदार किया और खुशी में आतिशबाजी की। काफी देर तक आसमान दूधिया रोशनी से नहाया रहा। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी बधाई का दौर चलता रहा। समाजसेविका मनीषा बत्रा ने चांद का दीदार होते ही विधायक प्रदीप बत्रा का दीदार किया। दोनों ने एक दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी और पूरे शहर को भी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं प्रेषित की। महापौर अनीता अग्रवाल ने अपने चांद ललित मोहन अग्रवाल का दीदार कर करवा चौथ का व्रत खोला और उनके दीर्घायु की कामना की।
वही साकेत कॉलोनी स्थित धर्मशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मिलित सुहागिनों ने करवाचौथ व्रत की कथा सुनी व पूजा अर्चना कर गौरा मैय्या से अटल सुहाग की व पति की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को जोड़ना व आपसी सौहार्द बढ़ाना है। उन्होंने सभी सुहागिनों को करवा चौथ की बधाई व शुभकामानायें दी।