Latest Update

समर्पण महिला शक्ति का अनोखा उत्सव:करवा चौथ पूर्व संध्या पर मेहंदी महोत्सव में उमड़ा महिला उत्साह

श्रीमती मनीषा बत्रा के ऊर्जा भरे सामूहिक नृत्य संग करवा चौथ मेहंदी महोत्सव में जुटी महिला शक्ति

रुड़की(संदीप तोमर)। समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट की ऊर्जावान और समर्पित महिला शाखा,रुड़की ने करवा चौथ की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम को अग्रवाल धर्मशाला,साकेत में ‘स्पेशल मेहंदी कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया।बयह कार्यक्रम संस्था की दूरदर्शिता और महिला शाखा की अतुलनीय मेहनत का उत्कृष्ट प्रमाण बना।

इस अभूतपूर्व आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं का उत्साहपूर्ण जनसैलाब उमड़ा। यह उत्साह दर्शाता है कि करवा चौथ का पावन पर्व भारतीय संस्कृति में महिलाओं की श्रद्धा,समर्पण और अटूट शक्ति का प्रतीक है।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए संस्था की मुख्य संरक्षक एवं मुख्य अतिथि,वरिष्ठ समाजसेवी मनीषा बत्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मनीषा बत्रा ने संस्था और महिला शाखा के सराहनीय प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि समर्पण संगठन ने जिस कुशलता से यह विशाल आयोजन किया है,वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अद्वितीय उदाहरण है। उनके सकारात्मक उद्बोधन ने संस्था के कार्यों को मज़बूती प्रदान की। मनीषा बत्रा द्वारा संस्था की पदाधिकारियों संग किया गया सामूहिक नृत्य काफी सराहा गया।

इस अविस्मरणीय सफलता को संस्था के कुशल नेतृत्व और महिला शाखा के समर्पित पदाधिकारियों ने सुनिश्चित किया। अध्यक्ष श्रीमती रेनू गुप्ता,महामंत्री श्रीमती प्रीति अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंगल और कोषाध्यक्ष श्रीमती बबीता यादव एवं शाखा सदस्य श्रीमती वंदना अग्रवाल,सुगंधा अग्रवाल,रितु रानी,दीपशिखा अवस्थी,उमा त्यागी,रिशु त्यागी, अनुराधा गोयल,चारु गोयल आदि की सक्रिय भागीदारी और अथक प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण रहे। इन पदाधिकारियों ने मनीषा बत्रा और सभी प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर समाजसेवी पूजा गुप्ता संरक्षक समर्पण महिला शाखा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सुहानी,परी, तमन्ना,शगुन,संगम,गायत्री, प्राची,शिखा,सिमरन,शालू, आदया,सोनम,संजीवनी, प्रियांशी,कनिका,नीलम शर्मा आदि लड़कियों द्वारा मोनिका दुआ,रुचि शर्मा,शालू अग्रवाल, भूमि शरण भूमि शरण,अंशिका सिंघल,संतोष गोयल,रेनू अग्रवाल,प्रतिभा सिंघल, पायलअग्रवाल,रेनू गर्ग,राखी गोयल,सृष्टि बंसल,रेनू बंसल, रितु सिंगल,राखी जैन, ममताअग्रवाल,रूही खुराना, सुनीता अरोड़ा,पूनम चौहान आदि 75 महिलाओं के अतिरिक्त समर्पण महिला शाखा सदस्यों को भी मेहंदी लगाई गई।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS