*मिशन शक्ति 5.0 के तहत खालापार थाना में मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने फीता काटकर किया*
खालापार थाने में महिला जागरूक कार्यक्रम में खालापार थाना इंचार्ज श्री महावीर सिंह चौहान , क्राइम इंस्पेक्टर ममतेश रानी ने
महिलाओं को स्वावलंबी बनने को किया प्रेरित
मुजफ्फरनगर। खालापार थाने में सोमवार को भारत सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 अभियान के शुभारंभ पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाये जाने के साथ ही उनके सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी और जनजागरण के सहारे महिलाओं को मिशन से जोड़ने पर जोर देने के साथ कहा कि महिलाओं और बेटियों को सम्मानजनक सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए
खालापार थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 केवल एक अभियान नहीं बल्कि महिलाओं के जीवन को सुरक्षित, स्वावलंबी, सशक्त और सम्मानजनक बनाने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि समाज तभी सशक्त हो सकता है जब महिलाओं को भयमुक्त वातावरण, बराबरी का दर्जा और आत्मनिर्भरता का अवसर मिले। उन्होंने युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि वे इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने अभियान को लेकर महिला पुलिस अधिकारियों से भी जानकारी ली और महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ ही सरकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनको जागरुक किया।
क्राइम इंस्पेक्टर श्रीमती ममतेश रानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्क है और मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ठोस कार्य योजनाएं बनाई गई हैं। थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने भी भरोसा दिलाया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर तत्पर रहेगी। युवाओं से इस मिशन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन महिला सम्मान व सुरक्षा की शपथ के साथ हुआ। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि समाज में बेटियों और बहनों की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिला पुलिस अधिकारी काजल सुधा प्रदेश अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट रेणु वर्मा जिला अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट मौजूद रहे।