Latest Update

*आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आकाशवाणी सभागार, नई दिल्ली में 44वा राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया।*

*आज भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आकाशवाणी सभागार, नई दिल्ली में 44वा राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया।*

समझ में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ,श्री हर्ष मल्होत्रा जी, केंद्रीय मंत्री श्री सुनील सिंघी जी( अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार) श्री रमेश अवस्थी जी (सांसद कानपुर), साधना सिंह (राज्यसभा सांसद) , राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा जी एवं संपूर्ण भारत से 28 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री एवं जिला इकाई के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने कहा कि लगभग एक डेढ़ वर्ष से व्यापारियों की समस्याएं अत्यधिक बढ़ती जा रही है और आज हम व्यापारियों की समस्याएं राष्ट्रीय पटल पर इसलिए रख रहे हैं कि सरकार जल्द से जल्द व्यापारी हितों में निर्णय लेकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय मंत्री भारत सरकार ने कहा कि आने वाली कैबिनेट बैठकों में उपरोक्त विषय को सरकार के आगे प्रस्तुत किया जाएगा और हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सरकार व्यापारी हितों में निर्णय लेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण हमारे व्यापारियों की अधिक समस्याएं भारत सरकार से रहती है जहां चार धाम यात्रा ही केवल व्यापारियों की आर्थिक स्थिति का माध्यम है हमारे पहाड़ की व्यापारी एवं धार्मिक क्षेत्र की व्यापारी छह माह ही व्यापार कर पाते हैं जब यात्रा समाप्त हो जाती है तो व्यापार पर आर्थिक स्थिति व्यापार की आर्थिक सुधार बहुत बुरा असर पड़ता है इसलिए व्यापारियों को 6 माह के लिए एक नई योजना चला कर सहायता देनी चाहिए साथ ही सबसे बड़ी समस्या ऑनलाइन व्यापार की व्यापारियों के आगे बढ़ती जा रही है 60% व्यापार ऑनलाइन हो गया है जिससे हमारे निकली तब की व्यापारी व्यापार में उन्नति नहीं कर पा रहे हैं।
राष्ट्रीय सम्मेलन में जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ,जिला संयुक्त महामंत्री राहुल शर्मा जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल एवं रुड़की जिले के अनेक नगरों के पदाधिकारीयों ने प्रतिभाग कर अपने-अपने क्षेत्र की व्यापारियों की समस्या उठाई।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज