Latest Update

मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण बेटे ने कर दी पड़ोसी की कला दबाकर हत्या।

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में मंगलवार देर रात एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। स्कूल में एक छात्र की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते पड़ोसी के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हत्या में बदल गई।

आरोप है कि अमित शर्मा ने अपने पड़ोसी अजय माहेश्वरी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अमित को शक था कि स्कूल में फैली यह आपत्तिजनक टिप्पणी अजय के बेटे द्वारा फैलाई गई थी।मंगलवार रात अमित अपनी पत्नी और बेटे के साथ अजय के घर पहुंचा और कहासुनी के बाद गुस्से में आकर अजय का गला दबा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में घटना के बाद सनसनी फैल गई है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news