Latest Update

*इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स द्वारा इनर व्हील क्लब पेसिफिक ग्रीन की एक नई शाखा का गठन रविवार को किया गया।*

रुड़की। इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स द्वारा इनर व्हील क्लब पेसिफिक ग्रीन की एक नई शाखा का गठन रविवार को किया गया।

नई शाखा में अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूजा लूथरा एवं अन्य पदाधिकारियों को भी दायित्व ग्रहण करवाया गया।

रुड़की टॉकीज चौक के समीप स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुजाता अहुजा एवं विशिष्ट अतिथि मनीषा सिंघल के नेतृत्व इनरव्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की अध्यक्ष सीमा भाटिया ने क्लब के परिवार में कुछ नये सदस्यों को जोड़ कर एक नयी शाखा इनरव्हील क्लब पैसिफ़िक ग्रीन बनायी। जिसमें रुड़की और मंगलौर की ऐसी लगभग 15 महिलाऐं जो सामाजिक कार्यों को करने का जज्बा रखती है महिलाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अपना सहयोग करना चाहती है उन्हें स्वेच्छा से शामिल किया गया। क्लब के अधिष्ठापन समारोह में इनरव्हील क्लब पैसिफिक ग्रीन की अध्यक्ष पद पूजा लूथरा, उपाध्यक्ष रमा गुप्ता, सचिव डाॅ रोजाना गिलानी, कोषाध्यक्ष रितिका सरीन,आई एसओ रेनू गोयल तथा संपादक पद पर समाज सेविका पूजा गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही तृप्ति पबरेजा, राधिका मदान,राधा त्यागी,अंजलि सिंघल,गीता सिंह,पलक भाटिया,प्रिया भाटिया आरजू खान,सुनीता मिनोचा,सुनैना रावत आदि सदस्य बने। इस अवसर पर इनर व्हील स्पार्कल्स सचिव निशा सुराना,उपाध्यक्ष शुबी मसूद, संपादक नीलम मधोक,स्तुति गोयल,आरती अरोरा,साक्षी त्यागी,मीता भाटिया आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news