
आज दिनांक 5 जून 2025 को विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ,रुड़की, हरिद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई 546 द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जो कि राष्ट्रीय सेवा योजना का एक वनडे शिविर भी है। आज के कार्यक्रम का संचालन एवं स्वयं सेवियों का दिशा निर्देशन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा प्रवक्ता गृह विज्ञान के द्वारा किया गया। श्रीमती अनु शर्मा द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 2025 के पर्यावरण दिवस की THEME है –

“END PLASTIC POLLUTION”

अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा ने बताया कि वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। 05 मई का दिन पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए एक वैश्विक मंच है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक एवं शिक्षित करना और इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है कार्यक्रम अधिकारी अनु शर्मा द्वारा छात्राओं को इको फ्रेंडली चीजों को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया गया छात्राओं को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी कराया गया साथ ही उन्होंने स्वयं सेविकाओं को पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई। इन पंक्तियों के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
हमें प्रकृति देती जीवन दान, हम भी प्रकृति का करें जरूर सम्मान।

आज 05 जून 2025 में अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान के अन्तर्गत विद्यालय में 11 नये पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यालय की कुछ छात्राओं की माताओं ने भी पौधारोपण अभियान में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे निबंध प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता श्रीमती रितु यादव के द्वारा तथा पेंटिंग प्रतियोगिता कुमारी पायल गोयल के द्वारा आयोजित कराई गई। और दोनों प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाली छात्रों को प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत भी किया। उसके बाद पौधारोपण के लिए सभी बच्चों के द्वारा पौधारोपण कराया गया पौधारोपण की टैगलाइन थी -” एक पौधा मां के नाम” कार्यक्रम अधिकारी समिति शर्मा द्वारा छात्राओं से अपने गमले पर अपना तथा अपनी मां का नाम लिखवाया गया और उनसे कहा गया कि जब तक आप विद्यालय में रहेंगे आप अपने इस पौधे की देखरेख स्वयं करेंगे और यह पौधे आपके और आपकी माता के नाम से विद्यालय में सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा एवं इको क्लब प्रभारी श्रीमती आकांक्षा भाटिया, श्रीमती शिवानी परमार एवं अन्य अध्यापिका श्रीमती रितु यादव, कुमारी पायल गोयल एवं सभी स्वयं सेविकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी स्टाफ सभी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए शपथ ली गई।
प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल तथा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा प्रवक्ता गृह विज्ञान तथा इको क्लब प्रभारी श्रीमती आकांक्षा भाटिया और श्रीमती शिवानी परमार तथा संगीत कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती गायत्री शर्मा और राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवियों द्वारा गमलों में पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी द्वारा वृक्षों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि वृक्षों के बिना धरती पर जीवन व्यर्थ है इसके संबंध में उन्होंने अपने विचार व्यक्त किये तथा उन्होंने यह भी बताया कि 2025 विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित होगा। दशकों से प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में फैल चुका है, यह हमारे खाने पीने के साथ हमारे शरीर में भी समा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोरिया गणराज्य वैश्विक समारोह की मेजबानी करेगा। हमें पेड़ों को ना काटने के लिए सभी को प्रेरित करना है तथा प्लास्टिक के लिफाफे को छोड़ना है और कपड़े से बने थैली का इस्तेमाल करने का संकल्प लें।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार अग्रवाल जी एवं प्रबंधक महोदय श्री ललित मोहन अग्रवाल जी द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन करने पर सभी को बधाई दी गयी।





























