Latest Update

पाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला

हरिद्वार। आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बी.एच.ई.एल. रानीपुर से पाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर जी के 300 वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक दिन का सरकारी अवकाश घोषित करने तथा पाल समाज को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (दायित्वधारी) के रूप में प्रतिनिधित्व देने का आग्रह किया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि देश में करोड़ों लोगों की आस्था की प्रतीक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जन्मोत्सव को प्रतिवर्ष पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

इसी संबंध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा संगठन के द्वारा पूरे भारत में इस अवसर पर बड़े भव्य व दिव्य स्तर पर कार्यक्रम किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 31 मई 2025 को हरिद्वार जनपद सहित पूरे उत्तराखंड प्रदेश में भी अनेकों स्थानों पर भव्य आयोजन होने जा रहे हैं। अतः लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संपूर्ण उत्तराखंड प्रदेश में एक दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया जाना नितांत आवश्यक है। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि पाल समाज की भाजपा संगठन की बढ़ोतरी में सदैव अग्रणी भूमिका रही है। पाल समाज सदैव राष्ट्रहित में भाजपा संगठन के प्रति गंभीर बना रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (दायित्वधारी) के रूप में पाल समाज को भी प्रतिनिधित्व देने का अनुरोध किया।

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों विषयों को गम्भीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री ओ.बी.सी. मोर्चा मुनेशपाल,जिला उपाध्यक्ष ओ.बी.सी. मोर्चा प्रधान प्रमोद पाल रावली महदूद,पूर्व मंडल महामंत्री शिवालिकनगर राधेश्यामपाल, मंडल महामंत्री बहादराबाद सुनील पाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मुकेश पाल , डा. संजय पाल ,अरविन्द पाल, सुनील पाल नीटू ,घनश्याम पाल,भवंर सिंह पाल ,जागेश पाल,अजय बाली, अशोक पाल,जोगेंद्र पाल,अभिषेक पाल, नितिन पाल,आकाश पाल, गुलशन पाल,संजीव पाल,पंकज पाल,अनुज पाल,मनोज पाल एवं मयंक पाल शामिल रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News