Latest Update

अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर विधायक प्रदीप बत्रा ने अहिल्या बाई होलकर प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया।

रुड़की। आज देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पश्चिमी अंबर तालाब में अहिल्या बाई होलकर प्रवेश द्वार का नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए विधायक बत्रा ने कहा की अहिल्याबाई होलकर जी के अद्वितीय योगदानों को स्मरण किया उन्होंने कहा उनके न्यायप्रिय शासन, सामाजिक सुधार, धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण, शिक्षा के प्रसार, और भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु किए गए महान कार्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की मिसाल थीं, जिनके निर्णय आज भी नेतृत्व की मिसाल माने जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नारी शक्ति को अगर सही मार्गदर्शन मिले तो वह किसी भी समाज की दिशा बदल सकती है। उनका यह वक्तव्य उपस्थित सभी श्रोताओं के हृदय को छू गया और वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा रुड़की की जिलाध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, वार्ड के पार्षद भाई चारु चंद्र , मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, पार्षद  संजीव तोमर , पार्टी के कार्यकर्ता  अजीत मधुकर जाटव  एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News