Latest Update

कप्तान डोबाल पहुंचे झबरेड़ा, किया थाने का सालाना निरीक्षण दरोगा अस्लाह खोलते जोड़ते दिखे, हुनर की निगरानी करते दिखे कप्तान आर्म्स एम्युनेशन की निरंतर सफाई व सिखलाई को बताया बेहद जरुरी महिला फरियादियों की समस्या सुनने के लिए महिला डेस्क हेतु नए कक्ष निर्माण का मांगा प्रस्ताव रजिस्टर अपडेट न मिलने पर मुंशियों को फटकार, इंद्राज हो सारी प्रविष्टियां केस डायरी की सूचना दरोगा करेंगे अपडेट, बीट कांस्टेबल भी उपलब्ध कराएंगे बीट सूचना थाना परिसर में मुकदमों में खड़े बड़े वाहनों के स्वामियों को दिए जाएं नोटिस, ना मिले जवाब तो निलामी के किए जाएं प्रयास

झबरेड़ा। एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा थाना झबरेड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सेरिमोनियल गार्द द्वारा सलामी के पश्चात शुरु हुए सालाना निरीक्षण में श्री डोबाल द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी मैस, बैरक आदि की व्यवस्थाओं को परखने के साथ ही राजकीय अभिलेखों को परखा। रजिस्टर अपडेट न होने पर कप्तान ने नाराजगी जताते हुए उक्त कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचकों को मुकदमें में विवेचना की प्रगति व पर्चे संबंधित रजिस्टर में चढ़ाने एवं बीट कांस्टेबल्स को बिना कोताही क्षेत्र की बीट सूचना अंकित करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान सीओ मंगलौर को प्रत्येक सप्ताह विवेचकों का ओआर लेकर विवेचनाओं की सतत प्रगति एवं रजिस्टरों में अंकित प्रविष्ठियों में दिख रही कमियों को अपने निकट पर्यवेक्षण में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

मालखाने के निरीक्षण के दौरान सभी माल व्यवस्थित तरीके के से रखे होने एवं मुकदमें से संबंधित जानकारी अंकित होने पर संतोष व्यक्त करते हुए श्री डोबाल द्वारा थानाध्यक्ष झबरेड़ा एवं मालखाना मोहर्रिर को निर्णित मुकदमें से संबंधित बड़े वाहनों के स्वामियों को नोटिस प्रेषित करने एवं जवाब न मिलने की दशा में निलामी प्रक्रिया के लिए संबंधित से पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाने में उपलब्ध अस्लाह, एम्युनेशन, बाढ़ राहत उपकरण, दंगा नियंत्रण उपकरण की जांच करते हुए श्री डोबाल द्वारा थाने में नियुक्त दरोगाओं से अस्लाह खोलने-जोड़ने एवं आर्म्स हैंडलिंग करने हेतु कहा तथा उनकी कार्यकुशलता परखते हुए थाना प्रभारी को निरंतर शस्त्र अभ्यास एवं सफाई करने के निर्देश दिए गए।   

श्री डोबाल द्वारा थाना प्रभारी को महिला फरियादियों की परेशानियों को सुनने के लिए महिला डेस्क हेतु अलग कक्ष स्थापित/ निर्मित करने के निर्देश देते हुए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए जिससे कि महिला शांत वातावरण में अपनी समस्याएं महिला पुलिस अधिकारी को बता सके l इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News