Latest Update

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यता अभियान में धांधली का आरोप

रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुड़की ने जिले के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही प्रदेश के पदाधिकारियों के सामने अपनी कुछ मांगे रखी है और मांगे न माने जाने पर व्यापार मंडल की नई इकाई की गठन की चेतावनी भी दी। 

सिविल लाइंस रुड़की स्थित जीवन मुक्त प्रेम मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर ने कहा कि रुड़की नगर व्यापार मंडल का कार्यकाल समाप्त हुए एक वर्ष से अधिक हो गया। लेकिन यहां पर न तो चुनाव हुए और न ही पदाधिकारियों के कार्यकाल में बढ़ोत्तरी की गई। जबकि प्रदेश में अन्य स्थानों पर कार्यकाल बढ़ाया गया है। हालांकि जिले के कुछ पदाधिकारियों ने शहर में चुनाव की तैयारिया शुरू करने की बात कहते हुए सदस्यता अभियान शुरू किया है। लेकिन उसमें पारदर्शिता नहीं बरती जा रही। प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मेंहदीरत्ता ने आरोप लगाया कि सदस्यता अभियान की रसीद में धांधली की जा रही है। उसमें मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा। मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि जो सदस्यता अभियान शुरू किया है। उसमें उन्हें पूछा भी नहीं गया और वह अपने अनुसार ही मंडल से चहेते दुकानदारों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। महामंत्री कमल चावला ने कहा जिले के पदाधिकारी द्वारा जो सदस्यता राशिद काटी जा रही है उसमें किसी का जीएसटी नंबर और प्रतिष्ठान का नाम ही अंकित नहीं है।

वहीं उन्होंने कहां की राशिद नंबर स्पष्ट नहीं हो पा रहा की कितने नए सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने सदस्यता अभियान में पैसों की धांधली का आरोप लगाया। वहीं व्यापारियों ने एक शुरू में कहा कि यदि 4 दिन के अंदर नियम अनुसार चुनाव के लिए समिति का गठन नहीं किया गया तो वह नहीं इकाई का गठन करेंगे। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, मोहित सोनी, पंकज नंदा, पूजा नंदा, पूरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News