धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बहुत ही जरूरी:सतीश नेगी दुर्गा मंदिर समिति के द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रुड़की। राज विहार कॉलोनी ढंडेरा के समीप मां दुर्गा मंदिर समिति में प्रतिवर्ष की भांति 15 वां मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष में सुबह पूजा 8:00 बजे 10.00 बजे हवन हुआ । जिसमें क्षेत्र की जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । पंडित राजेश डबराल ने क्षेत्रवासियों की कुशलता के लिए भगवान मां दुर्गा से प्रार्थना की । तत्पश्चात क्षेत्र की कीर्तन मंडली ने भगवान के कीर्तन गाए । जिसमें क्षेत्र की समस्त जनता उपस्थित रही। जिन्होंने मनमोहक भजनों से प्रभु माता को प्रसन्न करने की कोशिश की तथा अपनी व क्षेत्र वासियों की कुशलता की कामना की तत्पश्चात 1:00 बजे भंडारा शुरू हुआ। लोगों ने भगवान का भोग ग्रहण कर अपने एवं अपने परिवार की कुशलता की कामना की। राज विहार कॉलोनी अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह गोसाई ने बताया की क्षेत्र की जनता के सहयोग से हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। कॉलोनी के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह गोसाई व समिति के सभी पदाधिकारी ने सबका गर्म जोशी से स्वागत किया। नगर पंचायत ढंडेरा के प्रथम अध्यक्ष सतीश नेगी और उनकी टीम में भी माता के चरणों में नतमस्तक होकर सर्व समाज की सुख की कामना की। नगर पंचायत ढंडेरा अध्यक्ष सतीश नेगी ने सभी क्षेत्रवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा है कि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। उपस्थित अध्यक्ष इंदरपाल गुसाईं, राजेंद्र सिंह रावत सनराइज पब्लिक स्कूल ,बलबीर सिंह रावत, गब्बर सिंह गुसाईं, जे बी छेत्री ,सुरेश चंद्र पुनेठा, प्रेम सिंह भंडारी, नरेश चंद्र शर्मा, गणेश चंद्र शर्मा ,पवन कुमार, भास्कर घड़ियाल, कल्याण, चंद्र रजवार, माणिक चंद्र दुबे, पुरुषोत्तम दत्त , राम प्रसाद, मोहन सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, संजय सिंह बिष्ट, मोहन राम, सुखबीर सिंह नेगी, फते सिंह गुसाईं, धन बहादुर, श्रीमती बालेश्वरी चन्द्र ,अमृता देवी, गीत दुबे, चेता देवी, सोनी शर्मा, पुष्पा शर्मा, पूजा देवी, जशोदा गुसाई, विजय लक्ष्मी ,अंजू देवी, सरोज गोसाई, मंजू देवी, दीला भुशाल , काजल, सावित्री बिष्ट, उषा रावत, सावित्री भंडारी, दीपा बिष्ट, मुन्नी देवी, सोनिया नेगी, मीरा पुनेठा, गुड्डी देवी, सरिता घड़ियाल, सुमन देवीआदि भक्त उपस्थित थे।

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज