Latest Update

दुनिया से सबसे ताकतवर है भारतीय सेना भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा के ज्वालापुर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। जिसमें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए शामिल हो रहा है। इसी कड़ी में रानीपुर विधानसभा में भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। 

भाजपा की तिरंगा यात्रा शहर में पुल जटवाड़ा ज्वालापुर से शुरू होकर बाजार होते हुए श्री राम चौक पर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा में समाज के हर वर्ग- महिलाएं, व्यवसायी और अधिवक्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता 100 मीटर लंबे तिरंगे को हाथों में थामकर आगे चल रहे थे।तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद जैसे नारे लग रहे थे।जिससे माहौल पूरा देशभक्ति का बन गया था।

इस दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है।यह तिरंगा यात्रा हमारे सैनिकों के बलिदान को सम्मान देने का एक माध्यम है। पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य यही है।

दुनिया ने हमारी सेना के पराक्रम को सराहा है। अब कोई भी दुश्मन हमारी तरफ आँख उठाने से पहले सोचेगा। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्र की एकता और सेना के प्रति हमारे अटूट विश्वास को दर्शाती है। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया और उत्साह बढ़ाया। यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी,लव शर्मा, अतुल वशिष्ठ ,मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, वरुण वशिष्ठ ,कार्यक्रम संयोजक आलोक चौहान ,रमेश पाठक, विनीत चौहान ,संदीप राठी, नागेंद्र राणा,रजनी वर्मा,बृजेश शर्मा, पंकज चौहान, डॉक्टर राजकुमार यादव, अनुज शर्मा गौरव पनीर राधेश्याम पाल हितेश चौधरी गरिमा सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News