Latest Update

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली देश बना शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा 

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी शिवालिक नगर द्वारा तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना के वीर सैनिकों द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित रही। तिरंगा शौर्य यात्रा शहीद तिराहा शिवालिक नगर से अटल वाटिका चौक तक की गई जिसमें चारों और तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था।शहर का प्रत्येक नागरिक अपने वीर सैनिकों को सम्मान देता दिखाई दे रहा था।

नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज हमारा देश किसी भी आतंकवादी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है अब देश की सेना दुश्मन देश के अंदर जाकर मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।आज देश की सीमाओं की रक्षा स्वदेशी अत्याधुनिक हथियारों से की जा रही है। आज हम सब अपनी सेनाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए एकत्रित हैं।

आज पूरे देश के लोग तिरंगा लेकर वीर सैनिकों के सम्मान में आगे बढ़ रहे हैं आपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारी सेनाओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह नया भारत है छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं।

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता का उत्सव मनाने तथा हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य पराक्रम को नमन करने का एक अवसर है। भाजपा

मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने बड़ी संख्या में आए हुए सम्मानित नागरिक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश आज एकजुट होकर भारतीय सेनाओं का मनोबल बढ़ा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में शिवालिक नगर वासियों ने इस शौर्य यात्रा में प्रतिभाग कर बता दिया है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपनी सरकार और सेना के प्रत्येक निर्णय में साथ खड़ा हैंइस अवसर पर मंडल महामंत्री पंकज चौहान व अंशुल शर्मा, गौरव रौतेला, अजय मलिक, अशोक उपाध्याय, शौभन दत्ता, राजेश बालियान, अनिता वर्मा, दिनेश सैनी, रितेश गौड, हरिओम चौहान, प्रणय चौरसिया, चतर सिंह, कुंदन सिंह नेगी, रोहित चौहान, पुरूषोत्तम भारती, विजय, प्रेम सिंह नेगी, संदीप त्यागी, रामराज चौहान, राकेश राणा, महावीर चौधरी , गौ सेवक गोरी, मुकेश शर्मा, श्वेता सिंह, गौरव गुजर, ओ पी सिंह, लज्जा राम शर्मा, राजीव, संचित डागर, रिंकु सिंह, नीतु सिंह, बिना कोटनाला, अविनाश रोहिल्ला, मुकेश रावत, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र चौहान, सतीश कुमार, विशाल सिंह, अंशिका मिश्रा, प्रमोद डोभाल, पुष्पा पाल, ममता नौटियाल, आशीष रस्तोगी, बबलू गौंड, एस पी बौढियाल, पुष्पेन्द्र गुप्ता, रितु ठाकुर, मनीषा त्यागी, निशा मलिक, रवि वर्मा, आशीष रस्तोगी, अनिल वशिष्ठ, विरेन्द्र बोरी, विवेक चौधरी, शशी भूषण पांडे, मुकेश राणा, भानु प्रताप सिंह, अशोक शर्मा, अंकित गुजर, सुभाष चंचल, यशौदानंद ओझा, संजय शर्मा, सुरेन्द्र करणवाल, हरकेश चौहान व अनेक राष्ट्र भक्त उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News