Latest Update

स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य ही सेवा भाव है,इससे जुड़ने पर बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास 

हरिद्वार। स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य ही सेवा भाव है। इस संस्था से जुड़ने पर बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, इसीलिए प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में स्काउटिंग /गाइडिंग को अनिवार्य किया गया है यह उदगार आज मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरिद्वार में आयोजित जनपद के तृतीय सोपान प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अपर शिक्षा निदेशक,माध्यमिक गढ़वाल मंडल पौड़ी कंचन देवराडी द्वारा व्यक्त किए गए। 

   

  मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरिद्वार में आज भारत स्काउट्स एंड गाइडस के जनपद स्तरीय तृतीय सोपान में प्रतिभाग कर,सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को तृतीय सोपान प्रमाण पत्रों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपर शिक्षा निदेशक,माध्यमिक गढ़वाल मंडल पौड़ी श्रीमती कंचन देवरानी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की स्काउटिंग गाइडिंग का मूल उद्देश्य ही सेवा भाव है इस संस्था में जुड़ने से शिक्षकों एवं बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है इसलिए प्रदेश के सभी विद्यालयों में काउंटिंग गाइडिंग की गतिविधियों को अनिवार्य किया गया है। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार श्री कमलेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हरिद्वार जनपद में स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधि प्रत्येक विद्यालय में संचालित हो रही है जिससे बच्चों में अनुशासन के साथ-साथ संस्कारी शिक्षा को भी बढ़ावा मिल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री आशुतोष भंडारी ने अपने संबोधन में कहा की स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों में शामिल होने से बच्चों में स्वावलंबन की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर संस्था के जिला सचिव राजेश सैनी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद स्तरीय शिविर को जनपद के विभिन्न 14 विद्यालयों में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 1400 बच्चों ने प्रतिभाग कर, सफलता प्राप्त की। आज उन सभी बच्चों के शिक्षकों को उनके प्रमाण पत्र का वितरण विद्यालयवार किया गया। जिला संगठन आयुक्त पुरवेंद्र कुमार

शर्मा ने बताया कि इन 14 शिविरों में 74 विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभा किया।इस अवसर पर उपनिदेशक श्री जगदीश प्रसाद काला,संस्था की राज्य प्रतिनिधि डॉक्टर शगुन सिंह, जिला संगठन आयुक्त गाइड कल्पना मेहता, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अहसानुद्दीन, दीपा सैनी,गजेंद्र सिंह,रविंद्र रोड, दीपा यादव, नीतू शर्मा, शशि जैन, गीता मेंहदीरत्ता, बबीता त्यागी, सुमित सारस्वत, आदेश सेमवाल, विशाल शर्मा, सुधीर सैनी, अंजू शर्मा, पूजा आर्या, विनीत त्यागी, पूनम रानी, मेनका, नीलम सिंह पदम सिंह, अशोक मानवी,डॉक्टर संतोष चमोला ,अभिषेक, शाहिदा बानो,अंजू सिंह, नीलम सिंह आदि स्काउट मास्टर/गाइड कैप्टन ने प्रतिभाग किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News