
Mukul Dev Passed Away: टीवी और बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का कल रात 23 मई को निधन हो गया है। एक्टर ने अचानक दुनिया से चले जाने से उनके परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा पहुंचा है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक्टर के मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहे हैं।अब एक्टर के निधन के बाद उनके भाई और एक्टर राहुल देव का पहला पोस्ट आया है, जिसमें उन्होंने अपने भाई की मौत की पुष्टि की है।
राहुल देव ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी

राहुल देव ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने अपने छोटे भाई मुकुल देव के निधन की पुष्टि की है। इस पोस्ट में मुकुल की फोटो है और उसके नीचे लिखा है, ‘हमारे भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली में शांतिपूर्वक निधन हो गया..उनके परिवार में उनकी बेटी सिया देव हैं। भाई-बहन रश्मि कौशल, राहुल देव और भतीजे सिद्धांत देव उन्हें याद कर रहे हैं।’






