Latest Update

डीपीएस रुड़की के छात्र आदित्य नायक ने सम्पूर्ण भारत में 155 वीं रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय और पूरे उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया

रुड़की। जब कड़ी मेहनत लगन और आत्मविश्वास एक साथ मिलते हैं तो इतिहास रचता है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुड़की के होनहार छात्र आदित्य नायक ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। आज नेशनल टैस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित जे०ई०ई० मेन 2025 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल,रुड़की के 12वीं कक्षा (सत्र 2024-25) में उत्तीर्ण मेधावी छात्र आदित्य नायक ने सम्पूर्ण भारत में 155 वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन कर दिया है। आदित्य की अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम है कि उन्होंने गणित और एप्टीट्यूड जैसे कठिन विषयों में शानदार प्रदर्शन किया। एप्टीट्यूड टेस्ट में उन्हें 99.97 का असाधारण स्कोर मिला है जो उनकी विश्लेषण क्षमता और तार्किक सोच को दर्शाता है। आदित्य का यह अंक उन्हें देश के टॉप आर्किटेक्चर उम्मीदवारों में स्थान देता है। यह स्कोर सिर्फ नंबर नहीं उनकी मेहनत और अनुशासन का प्रमाण है। विद्यालय प्रधानाचार्या ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आदित्य की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची लगन और समर्पण से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है। हमारा आशीर्वाद और शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ हैं। आदित्य के माता-पिता श्री अनुपम नायक और श्रीमती नीलिमा नायक इस गौरवपूर्ण क्षण पर अत्यंत भावुक और गर्वित हैं। आज आदित्य न केवल एक छात्र के रूप में बल्कि एक प्रेरणा के रूप में उभर कर सामने आए हैं जिनकी सफलता हजारों छात्रों को अपने सपनों को सच करने की हिम्मत देगी।

विद्यालय निदेशक प्रदीप बत्रा, राम अग्रवाल, अर्जुन बत्रा, ध्रुव अग्रवाल,सिद्धार्थ बत्रा एवं कार्तिक अग्रवाल ने आदित्य की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और सभी को इसके लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन समिति शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भी आदित्य की इस सफलता को गर्व का क्षण बताया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News