Latest Update

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति हरिद्वार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रूड़की

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति हरिद्वार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रूड़की

के सौजन्य से रूड़की स्थित नराकास के सदस्य कार्यालयों के लिए दिनांक 23 मई, 2025 को “हिन्दी /

यूनीकोड कार्यशाला आयोजित की गई । इस कार्यशाला का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ मनमोहन

कुमार गोयल, डॉ. पूरन चन्द टंडन, पूर्व प्रोफेसर हिन्दी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली तथा

डॉ सोबन सिंह रावत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं राजभाषा प्रभारी के कर कमलों द्वारा किया गया । निदेशक

महोदय ने कार्यशाला में उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अनुरोध किया कि हमें कार्यालय

में सरकारी काम-काज के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। नराकास द्वारा समय-समय पर

कार्यशालाओं का आयोजन इसीलिए किया जाता है कि कर्मचारी राजभाषा हिन्दी में कार्य करने हेतु

प्रोत्साहित हों तथा अधिकतर कार्य हिन्दी में करते हुए राजभाषा की प्रगति में योगदान दें । कार्यशाला

में व्याख्यानदाता के रूप डॉ. पूरन चन्द टंडन ने अपने व्याख्यान में राजभाषा संबंधी विभिन्न प्रावधानों

एवं नियमों के अतिरिक्त राजभाषा हिन्दी में कार्य करने के लिए उपलब्ध आई.टी. टूल्स, राजभाषा

के कार्यान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। दोपहर के बाद आयोजित सत्र में संस्थान के

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सलीम अहमद ने हिन्दी में नोटिंग / ड्राफ्टिंग पत्र लेखन, ई-ऑफिस

प्रक्रिया तथा यूनिकोड सॉफ्टवेयर पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं राजभाषा प्रभारी

सोबन सिंह रावत ने कार्यालय में सामान्य कामकाज के दौरान प्रयोग होने वाले शब्दों एवं वाक्याशों का

सार्थक एवं समुचित उपयोग करने पर बल दिया । वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी प्रदीप कुमार उनियाल ने

कहा कि आज के व्याख्यान का विषय बहुत ही रोचक था इससे कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपना

काम-काज करने में आसानी होगी तथा भविष्य में सभी प्रतिभागी अपने काम-काज में ज्यादा से ज्यादा

हिन्दी का प्रयोग करेंगे तथा संस्थान के अन्य सहयोगियों को भी कार्य हिन्दी में करने के लिए प्रेरित

करेंगे । कार्यशाला का संचालन पवन कुमार, निजी सचिव ने किया तथा कार्यशाला में उपस्थित सभी

प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यशाला में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की केन्द्रीय

भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रुड़की, बी.ई. जी सैन्टर रूड़की, छावनी

परिषद रूड़की, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लढ़ौरा आदि संगठनों सहित प्रदीप कुमार उनियाल, पवन

कुमार, बबीता शर्मा, दौलत राम, नरेश कुमार, जोनीवाकर, संतोष कुमार सहाय, प्रदीप कुमार, अशोक

कुमार, राजेन्द्र कुमार, पी.के. अग्रवाल, हंसराज, विपिन जोशी मौजूद रहे ।

( पवन कुमार )

निजी सचिव 9359729313

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News