Latest Update

सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार, सात दिन में कार्य पूरा करने की हिदायत दी

रुड़की। आज सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने सिविल हॉस्पिटल के एस टी पी प्लांट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्होंने निर्माण सामग्री की जांच की और ठेकदार को समय से कार्य पूरा ना करने पर खड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बताया ठेकदार सात दिन में कार्य पूरा करेगा । अन्यथा कर्रवाई की जाएगी।जनपद में पहला सिविल हॉस्पिटल का ई टी पी प्लांट जल संस्थान गंगा द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। जिसे अपर निदेशक के कंसल द्वारा अपने विशेष प्रयासों से स्वीकृत कराया गया है । शासन द्वारा बजट स्वीकृत कर दिया गया था। जिसका जल संस्थान ने टेंडर कर निर्माण प्रारंभ करा दिया गया है। जिसका निरीक्षण सहायक अभियंता जुनैद गौड़ द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी सहायक अभियंता मुख्यालय अब्दुल साहब द्वारा किया गया । सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने बताया ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। निर्धारित समय अवधि पर कार्य न करने पर कार्रवाई की जाएगी। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर नीडल अधिकारी अब्दुल साहब सहायक अभियंता जुनैद गौड ,चौधरी चरण सिंह, ठेकेदार ए के तिवारी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News