रादौर,23 मई: कुरुक्षेत्र सैनी सभा की ओर से गुरनाम सिंह सैनी को लगातार चौथी बार सभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी को सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर कर सम्मानित किया।

रादौर,23 मई: कुरुक्षेत्र सैनी सभा की ओर से गुरनाम सिंह सैनी को लगातार चौथी बार सभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी को सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान संदीप सैनी ने बताया कि गुरनाम सिंह सैनी को कुरूक्षेत्र अध्यक्ष बनाये जाने पर समाज के लोगों में खुशी की लहर है। प्रधान गुरनाम सिंह सैनी समाज के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत रहे है। उनके उत्कृष्ठ कार्यकाल को देखते हुए उनको लगातार चौथी बार सभा का अध्यक्ष बनाया गया है। सभा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी ने उनको अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों का हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास समाज के लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना है। उन्होंने सभी से अपील की कि सभी अपनी बेटियों को शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाए, जिससे वह समाज व देश का नाम रोशन कर सके। इस अवसर पर पदम सिंह सैनी, सतीश सैनी, नमन, जगन चौहान, विक्रम सैनी, प्रेम सैनी आदि मौजूद रहे।   

रादौर- नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी को सम्मानित करते प्रधान संदीप सैनी

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News