
मंगलौर। 21 मई को मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर निवासी समरदराज पुत्र उमरदराज द्वारा कोतवाली मंगलौर पर दी गई शिकायत के आधार पर शाह आलम, अब्दुल रहमान, फैजू, साहिल, गुलजार द्वारा जान से मारने की नीयत से एक राय होकर अपने हाथों में चाकू लेकर शिकायतकर्ता के बेटों के ऊपर हमला करने, बेटों के गंभीर रूप से घायल होने तथा एक बेटे समर खान की मृत्यु हो जाने व जान से मारने की धमकी देना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
बताडी की 20 मई को नाजिम की बारात मुजफ्फरनगर गयी थी। बारात स्थल पर स्नो स्प्रे को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था लेकिन उपस्थित जन द्वारा बीचबचाव करने के कारण वहां मामला शांत हो गया था। वापसी के वक्त बारात की बस में दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद होने पर एक पक्ष ने कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। मृतक पक्ष जब बस से उतरा तो विपक्षियों ने झगड़े का बदला लेने लिए चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरु कर दिए। हमले में घायल युवकों को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा समरखान को मृत घोषित किया गया था तथा अन्य 03 युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया। एक सटीक सूचना पर पुलिस ने 05 आरोपित को दबोचकर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किए गए। मुकदमें में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

पकड़े गए आरोपित
1- शाह आलम पुत्र अनवर निवासी हनुमान चौक के पास मु0नगर हाल मौ0 पठानपुरा मंगलौर
2- अब्दुल रहमान पुत्र इमरान निवासी मौ0 पठानपुरा थाना कोत0 मंगलौर हरिद्वार
3- फैजू पुत्र अनवर निवासी मु0नगर हाल निवासी मौ0 पठानपुरा कोत0 मंगलौर
4- अमन उर्फ साहिल पुत्र रियासत निवासी हापुड हाल निवासी मौ0 पठानपुरा कस्बा मंगलौर हरिद्वार
5-गुलजार पुत्र गुलबहार निवासी मौ0 पठानपुरा कस्बा मंगलौर जिला हरिद्वार






