दुर्घटनाग्रस्त में घायल लोगों के लिये देवदूत बने डॉ. नरेश चौधरी

हरिद्वार। ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं इंडियन रेडक्रास के सचिव डॉ. नरेश चौधरी धु्रव अस्पताल श्यामपुर कांगडी से वापस अपने घर हरिद्वार आ रहे थे कि तभी श्यामपुर कांगड़ी के पास हाईवे पर एक एक्सीडेंट से घायल बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा था। डॉ. नरेश चौधरी ने अपने वाहन को रोककर उसका चिकित्सीय परीक्षण किया तो परीक्षण में पता चला कि उक्त व्यक्ति के सिर पर अंदरुनी चोटें महसूस हो रही है। डॉ. नरेश चौधरी ने बिना समय गवायें गंभीर रूप से घायल व्यक्ति एवं उसके साथ दूसरे मामूली रूप से घायल व्यक्ति को अपने वाहन में बैठाकर उनको तुरन्त जिला चिकित्सालय हरिद्वार में आकस्मिक कक्ष में पहुंचाया। वहीं गंभीर रूप से घायल बिजेन्द्र पुत्र श्री सोमपाल(48)निवासी टांडा साववाला निकट नजीबाबाद

जिला बिजनौर का प्राथमिक उपचार कराकर एम्स चिकित्सालय ऋषिकेश के लिये रैफर कराया और उसके घर सूचना देकर एम्स चिकित्सालय के लिये एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दूसरे घायल व्यक्ति सोनू पुत्र श्री मनोहर सिंह(35)का भी प्राथमिक उपचार कराकर एम्स चिकित्सालय ऋषिकेश गंभीर रूप से घायल बिजेन्द्र के साथ ही भेजने की व्यवस्था करायी। घायल सोनू ने डॉ. नरेश चौधरी को अवगत कराया कि हम दोनों मोटर साईकिल से नजीबाबाद से हरिद्वार काम के सिलसिले में जा रहे थे तभी श्यामपुर के पास कोई अज्ञात वाहन सामने से टक्कर मारकर भाग गया। उक्त सराहनीय सेवा के लिये जिसको भी मालूम हुआ वह डॉ. नरेश चौधरी की सराहना कर रहा है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News